तालाब में नहाने के दौरान बच्चा डूबा, मौत
लखनऊ, मई 17 -- बीकेटी,संवाददाता। सरकपुर सरैया निवासी नन्हे लाल का बेटा समर कनौजिया(12) था। समर रविवार दोपहर घर से करीब 12 बजे तालाब नहाने के लिए निकला था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। वहां बच्चे को पानी में डूबता देखकर लोगों ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और तालाब में कूद गए। लोगों ने कुछ देर में बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आननफानन में सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नहाते समय शारदा सहायक नहर में डूबा किशोर, चार घंटे बाद मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.