रायबरेली, अप्रैल 17 -- परशदेपुर संवाददाता। नगर पंचायत नसीराबाद कार्यालय के पास स्थित भवानी घाट तालाब में शुक्रवार को नहाते समय एक 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बालक की पहचान मुइयाज हुसैन (10) पुत्र इमरान निवासी वार्ड नंबर-6 शिवबाजार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बालक मुइयाज हुसैन शुक्रवार को अपने साथियों के साथ भवानी घाट तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों को पहले इसका आभास नहीं हुआ। करीब एक घंटे बाद जब उसके साथी नहाकर बाहर निकले तो देखा कि मुइयाज के कपड़े वहीं रखे हैं, लेकिन वह नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद साथियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसपर साथियों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर प...