वाराणसी, मई 20 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। तरना गणेशपुर में मंगलवार देर शाम 38 वर्षीय सुरेंद्र पटेल तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। देर रात गोताखोरों ने शव निकाला। शिवपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामविलास पटेल का पुत्र सुरेंद्र मंगलवार देर शाम गांव के ही गणेशपुर तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। पोखरे के पास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से देर रात शव बाहर निकलवाया। सुरेंद्र मजदूरी करता था। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सुरेंद्र के परिवार में पत्नी मधु पटेल, एक पुत्र और एक पुत्री है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...