झांसी, मई 14 -- झांसी। कटेरा थाना क्षेत्र में दर्द-विदाकर घटना हुई। गांव मगरवारा में गर्मी से बचाव के लिए नहाते वक्त तालाब के पानी में डूबने से बीए फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छात्र की पहचान थाना सकरार के गांव बुढ़ावली निवासी दामोदर अहिरवार का 23 साल का बेटा हरेंद्र कुमार एक महाविद्यालय बीए फाइनल ईयर का छात्र था। वह घर के काम में भी हाथ बंटाता था। घर में काम के लिए वह अपने ट्रैक्टर से ईंट खरीदने गांव मगरवारा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गया था। जब तक ट्रॉली में ईंट भर रही तभी प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए हरेंद्र गांव में तालाब में नहाने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह अचानक गहराई में गया और डूबता चला गया। जिससे वह बचाव के लिए शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास हड़कंप...