घाटशिला, फरवरी 23 -- तालाब में तैरते मिला युवक का शव डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र के खड़िदा गांव के युवक गुरुचरण सीट (44) का शव गांव के पुलिन चन्द्र दास के तालाब में तैरते अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, मृतक के छोटे भाई रंजन सीट ने बताया भैया रविवार को खड़िदा गांव में ही शादी भोज में शामिल होने के लिए शाम को लगभग 7.30 बजे घर से निकले हुए थे। इसके बाद ग्रामीण से पता चला कि गांव के पुलिन चन्द्र दास के तालाब में किसी का अंग वस्त्र व चप्पल छोड़ा हुआ है। जिसे जानने और पहचानने को लेकर मैं तालाब के घाट 11.00 बजे पहुंचा, जहां तालाब के अंदर प्रवेश कर देखा कि भाई का शव तालाब के पानी में डूबा हुआ है। अनन-फानन में उन्हें पानी से निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद डुमरिया थाना प्रभारी पंचम कुमार तिग्गा को सूचित किया गया, ...