फतेहपुर, मार्च 25 -- खखरेरू, संवाददाता। धाता ब्लाक के बसवा के मजरेकालूपुर में गंदगी के साथ ही गलियारों में पानी भरा होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं गांव में मच्छरों की भरमार होने से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं जिससे ग्रामीणों में रोष है। कालूपुर में कई वर्षों से गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही। जिससे जगह-जगह कूड़ा जमा होने के साथ ही नालियों के बजबजाने के कारण गंदा पानी आवागमन के मार्गों पर बिखरा रहता है। नतीजतन तीन हजार की आबादी वाले गांव में संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीण अगम, जितेंद्र आदि ने बताया कि गांव के हालात इतने खराब हैं कि लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस मार्ग से विद्यालय के बच्चों का आवागमन होने के कारण आए दिन कोई न कोई यहां पर फिसलकर चुटहिल ...