प्रयागराज, मई 31 -- थरवई थाना क्षेत्र के कटियारी गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पड़ोसी परिवार पर दोनों बच्चों को तालाब में डुबोकर मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। भीड़ ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया। मौके पर पहुंचीं सोरांव विधायक गीता पासी ने भी पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका。 यह भी पढ़ें- ननिहाल आए नन्हे भाई-बहन तालाब में डूबेघटना का विवरण उतरांव के सराय इस्माइल...