तालाब में डूबा मासूम, युवक ने जान जोखिम में डाल बचाई जान
एटा, जून 1 -- मोहल्ला मालियान स्थित धुबया तालाब में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कबाड़ बीनने गया नौ वर्षीय बालक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और एक युवक के साहसिक प्रयास से जान बच गई। मोहल्ला कच्छपुरा निवासी नौ वर्षीय निहाल पुत्र तेजपाल सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे तालाब किनारे पड़े कबाड़ को बीनने गया था। कबाड़ इकट्ठा करते समय वह अनजाने में तालाब के अंदर अधिक गहराई वाले हिस्से तक पहुंच गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूबने लगा। घबराए बालक ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। बालक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जीतू पुत्र रामसनेही ने बिना अपनी जान की परवाह किए तालाब में उतरकर बच्चे को बचाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसने निह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.