संभल, फरवरी 13 -- संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित मोहम्मदपुर टांडा गांव में गन्ना छीलते समय एक ग्रामीण के तालाब में डूबने से हड़कंप मच गया। 38 वर्षीय आनंद पुत्र रामकुमार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तालाब किनारे गन्ना छील रहे थे, तभी अचानक वह पानी और दलदल से भरे तालाब में डूब गए। घटना को गांव की 14 वर्षीय किशोरी महक ने देखा और शोर मचाया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब 40 मिनट तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे दोपहर से रात आठ बजे तक करीब छह घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन आनंद का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा। घटना के बाद से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.