दुमका, अप्रैल 20 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के मासनजोर पंचायत अंतर्गत सिताकोहबर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेकानंद झा के एकलौते पुत्र प्रिंस झा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस झा रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाल कटवाकर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां सुलोचना देवी से स्नान करने के लिए बाबा दुबे मंदिर स्थित जलमीनार जाने की बात कहीं। इसके बाद वह घर से निकल गया, लेकिन जलमीनार जाने के बजाय घर से करीब 250 मीटर दूर स्थित तालाब की ओर चला गया। बताया जाता है कि तालाब में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.