सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पाबुड़ा गांव में रविवार को तालाब में ड़ुबने से 77 वर्षीय बुजुर्ग बिरसा महतो की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया गया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिरसा महतो अपनी पत्नी के साथ मवेशियों को नहलाने के लिए गांव के तालाब गए थे। इसी दौरान मवेशी को नहलाने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इधर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...