फिरोजाबाद, दिसम्बर 7 -- टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार रात एक पांच वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया शनिवार रात्रि भवानी शंकर की सबसे छोटी पुत्री गंगा अपने परिजनों के साथ खेत पर गई थी। खेत से घर लौटते समय रास्ते में तालाब की पटरी संकरी होने के कारण उसका पैर फिसल गया जिससे वह सीधे पानी में गिर गई। पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी तो तालाब के पास उसके कपड़े दिखाई देने पर परिजन पानी में उतरे और बच्ची को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सर्वेश देवी, भाई धर्मवीर और बहन डौली गहरे सदमे में हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.