भागलपुर, अप्रैल 16 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बगड़ी चौक के समीप बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक तालाब में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। पानी के अंदर दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के भरतखंड निवासी विभूति यादव के पुत्र बालवीर कुमार (10) एवं भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी केशो यादव के  पुत्र विक्रम कुमार (11) के रूप में हुई। दोनों सगे मौसेरे भाई थे। बालवीर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। जबकि विक्रम तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दोनों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया...