रांची, अप्रैल 5 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजपुर पंचायत स्थित पंडरा में शनिवार को तिगरा नवाटोली के तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तिगरा नवाटोली के सरकारी स्कूल के छात्र थे और स्कूल आने-जाने का रास्ता भी इसी तालाब के पास से होकर गुजरता है। मृतक 10 वर्षीय आयुष के पिता करमा उरांव ने बताया कि उनका बेटा शनिवार को करीब एक बजे स्कूल से घर लौटा और बैग रखकर बिना किसी को बताए तालाब में नहाने चला गया। कुछ ही देर में सूचना मिली कि तालाब में दो बच्चे डूब गए हैं। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दूसरे बच्चे आठ वर्षीय जोसवा मुंडा के पिता मानस जॉन मुंड...