चाईबासा, मई 31 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा पेट्रोल पंप के पास रविवार को नोंदिया तालाब में अपने अन्य चार साथियों के साथ स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र अनुज बारजो(उम्र 9 वर्ष) की मौत हो गई है।

घटनास्थल की जानकारी स्वजनों के सूचना पर टाटा स्टील की एम्बुलेंस भेजकर घटनास्थल से बच्चे को अस्पताल लाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।इस दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना दिन के लगभग 11 बजे की है। मृतक बच्चे के मामा गणेश पिंगुवा ने बताया कि नोंदिया तालाब का निर्माण छह महीने पहले किया गया है।

अनुज की तैराकी क्षमता घटना के पहले सभी चारों साथियों ने नये तालाब में स्नान करने गए हुए थे।अनुज बारजो नहाने के दौरान गहरे पानी की ओर चला गया था जबकि वह पानी में ...