रांची, मई 16 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र के कुदासूद गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से 41 वर्षीय किसान सामुएल पुर्ती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सामुएल पुर्ती के परिवार में एक दिन पूर्व ही उनकी भाभी का निधन हुआ था। भाभी के निधन के बाद से ही सामुएल की तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें दस्त की शिकायत हो रही थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह शौच के लिए गांव स्थित उदय मास्टर के तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे तालाब के बगल स्थित खेत में ग्रामीण प्याज उखाड़ रहे थे। किसी काम से जब वे तालाब की ओर पहुंचे तो पानी में किसी व्यक्ति का माथा और हाथ दिखाई पड़ा। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीण तत्काल तालाब में उतरे और सामुएल पुर्ती को बाहर निकाला।ग्रामीणों के सह...