अयोध्या, मई 26 -- जाना बाजार, संवाददाता। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थाना हैदरगंज के पांडेय का पूरा गांव स्थित पक्के तालाब में नहाते समय दो लोग युवक डूबने लगे। शोर सुनकर पहुंचे होमगार्ड के एक जवान ने जान पर खेलकर मामा को बचा लिया, लेकिन भांजे की जान नहीं बच सकी। जनपद सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र के मझवरा गांव निवासी आयुष उर्फ अंश पुत्र अरुण कुमार दुबे उम्र लगभग 20 वर्ष अपने मामा ऋषभ तिवारी पुत्र मनोकामना तिवारी निवासी पारा हथिगो थाना हैदरगंज को राजा अखंड प्रताप सिंह महाविद्यालय खपराडीह से एमए की परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पांडेय का पूरा स्थित पक्के तालाब में दर्जनों युवकों को नहाते देख आयुष खुद को रोक नहीं पाया। यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में स्नान करने गए युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत मामा ऋषभ के लाख मना करने के...