बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- अस्थावां थाना क्षेत्र के पेसौढ़ा गांव में हुआ हादसा अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पेसौढ़ा गांव में शनिवार की सुबह तालाब से महिला का शव निकाला गया। मृतका की पहचान माफी गांव निवासी स्व. शिवनंदन पासवान की 70 वर्षीया पत्नी गिरिजा देवी के रूप में की गयी है। परिजन व स्थानीय लोग डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। उनके पुत्र ने बताया कि मां हर दिन तालाब में स्नान करने के लिए जाती थी। शनिवार को भी स्नान करने के लिए गयी थी। उसी दौरान डूब गयीं। काफी देर बाद लोग उन्हें खोजने लगें। काफी खोजबीन के बाद तालाब से शव निकाला गया। यह भी पढ़ें- शाहाबाद में तालाब में डूबकर किसान की मौत इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (अस्थावां से ...