सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आंवराजार गांव स्थित तालाब में डूबने से एक बृद्धा समेत छह वर्षीय उनके पोते की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आंवराजोर भेलवांटोली गांव निवासी 55 वर्षीय निर्मला देवी एवं उनके पोते संजीत बड़ाईक के रुप में की गई है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर निर्मला देवी अपने पोते संजीत बड़ाईक एवं गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान संजीत बड़ाईक एक तालाब के पास चला गया और उनका पैर फिसलने डूबने लगा। पोते संजीत को डूबते देख दादी निर्मला ने भी पोते को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। और बचाने के क्रम में दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इधर मवेशी चराने गए अन्य ग्रामीणों को काफी देर बाद जब निर्मला एवं संजीत का कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने इसकी सूच...