कौशाम्बी, मार्च 23 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव का संतोष कुमार तालाब में डुबो-डुबोकर मौत की नींद सुलाया गया था। इसके पहले आरोपियों ने उसको छककर शराब पिलाई थी। कटहल का पेड़ उखाड़ने की पुरानी रंजिश में हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने अदालत से आदेश कराकर मुकदमा कायम करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जाफरपुर महावां निवासी संतोष कुमार की लाश 20 अक्तूबर 2025 को गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराती हुई मिली थी। पत्नी संतोषी देवी का कहना है कि उसका पति हादसे का शिकार नहीं हुआ था। उसकी हत्या की गई थी। पीड़िता के मुताबिक कटहल का पेड़ उखाड़ने को लेकर गांव के ही रहने वाले भीमराज उर्फ छोटका, लवकुश पुत्र प्रताप, भोला पुत्र जगन्नाथ व फूलचंद्र पुत्र बैजनाथ उसके पति से रंजिश रखते थे। घटना वाले दिन इन्होंने अपने अन्य साथियों क...