बांका, जनवरी 2 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के हिरना (इनारावरण) गांव में शुक्रवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राजमनी यादव के पुत्र उपेंद्र यादव(40) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र यादव पूर्व से ही टीबी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वह शौच के लिए गांव के बगल स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान पानी लेने के क्रम में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में मुंह के बल गिर पड़ा और डूबने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और ...