गिरडीह, नवम्बर 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बदवारा पंचायत के लछुआडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तालाब में जहर डाल देने से हजारों रुपए कीमत की हजारों मछलियां मर गई। शुक्रवार सुबह में मछली पालकों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बेंगाबाद थाना और अंचल विभाग को आवेदन देकर इस घटना की सूचना दी गयी। इस संबंध में मछली पालक रूपलाल महतो ने बताया कि लछुआडीह गांव में सार्वजनिक तालाब है। गांववालों ने मिलकर तालाब में मछलियां डाली थी। इस बीच किसी ने पुरानी रंजिश को लेकर तालाब में जहर डाल दिया। जिससे 50 हजार रुपए से अधिक की मछलियां मर गई है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। थाना में दिए गए आवेदन में खाता प्लॉट का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त खाता प्लॉट में 69 डिसमिल जमीन पर तालाब स्थित है। गांव के लोगों ने मिलकर मछली पालन के उद्देश्य से विगत मार...