तालाब में जहर डालकर मछली मारने का आरोप
मुरादाबाद, जून 25 -- क्षेत्र के एक तालाब में जहरीला पदार्थ डालकर मछली मारने की घटना से खलबली मच गई। गांव डिलारी निवासी ओमपाल सिंह मजदूरी कर अपना पालन पोषण करता है। थाना डिलारी को तहरीर देकर बताया कि गांव स्थित तालाब में मछली पालने का काम कर रहा है। आरोप है कि नगर पंचायत ढकिया निवासी खेमपाल सिंह आदि ने मेरे पट्टे के तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। जिससे मछलियां तड़प-तड़प कर मर रही हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.