रांची, अप्रैल 4 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के पटका निवासी स्व शंभू नाथ महतो के पुत्र महावीर प्रसाद सिंह ने उनके लोवादाग स्थित उनके पुश्तैनी तालाब में उसी गांव के आनंद महतो एवं इटिहासा निवासी रोहित महतो द्वारा जबरन गार्डवाल निर्माण कार्य कराने को लेकर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यह मेरा पुश्तैनी तालाब है, जिसका खाता संख्या 27 प्लॉट नंबर 18 रकवा 80 डिसमिल एवं प्लॉट नंबर 19 रखवा 1 एकड़ 15 डिसमिल है। पिछले 28 मार्च को अंचल अधिकारी के आदेश पर कर्मचारी एवं अमीन के द्वारा उक्त भूमि को सीमांकन भी किया गया था, ताकि किसी तरह कोई विवाद उत्पन्न ना हो। इसके बावजूद उक्त लोगों द्वारा जमीन को कब्जा करते हुए जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्त्ता ने इसपर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।...