सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- चोरौत। चोरौत पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर तालाब में छिपाकर रखे पांच बोरी से 650 बोतल नेपाली शराब संग एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार को पीटीसी अमरजीत कुमार चोरौत पश्चिमी टोल स्थित खरौरी पास एक तालाब से सुतली व प्लास्टिक के पांच बोरी में छिपाकर रखे नेपाली शराब बरामद किया है। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 650 बोतल नेपाली शराब मिली। मामले में संलिप्त धंधेबाज चोरौत उत्तरी पंचायत वार्ड चार निवासी परशुराम मुखिया के पुत्र श्यामसुंदर मुखिया उर्फ जटवा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- तालाब में छिपाकर रखी 5 बोरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.