मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव रछौती में शनिवार को बारिश के बाद एक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 12 वर्षीय फैजान चप्पल निकालने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गोताखोरों की टीम घंटों तक तालाब में तलाश करती रही। देर रात तक जब सफलता नहीं मिली तो गाजियाबाद से पीएसी की विशेष रेस्क्यू टीम भी बुला ली गई। रात में सर्च ऑपरेशन जारी रखने के लिए प्रकाश व्यवस्था कराई गई। परिजनों के अनुसार गांव निवासी किसान अनीस का सबसे छोटा बेटा फैजान दोपहर में बारिश होने के बाद दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया था। नहाते समय उसकी चप्पल पानी में चली गई। चप्पल निकालने के लिए वह आगे बढ़ा तो अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गया और पानी में डूबने लगा। साथी बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तैर...