नोएडा, जनवरी 23 -- दादरी संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जारचा वीरपुरा मार्ग पर स्थित तालाब में ई रिक्शा गिर गया। जिसमें चालक व ई रिक्शा फस गया । मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ई रिक्शा और चालक को बाहर निकाला। हादसे में संजीव की चोट आई है जिसका पुलिस द्वारा उपचार कराया गया है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद संजीव की अस्पताल से छुट्टी हो गई । जमशेदपुर गांव का रहने वाला संजीव ई रिक्शा चलाता है संजीव कोट के पुल से दादरी के लिए ई-रिक्शा चलता है गुरुवार देर रात को संजीव जारचा वीरपुर मार्ग से घर के लिए जा रहा था इसी दौरान ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा सड़क किनारे तालाब में गिर गया। तालाब में पानी अधिक होने के कारण संजीव और ई रिक्शा पानी में फंस गए । मार्ग पर गश्त कर रही जारचा पुलिस की टीम संजीव की चीख पुकार सु...