बागपत, मई 9 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नोएडा से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गांव के तालाब में जा गिरी। बताया गया कि चालक को रास्ते में नींद आने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे तालाब में समा गया। कार में सवार अरविंद, पवन निवासी बसाटिकरी और अभिमन्यु शर्मा निवासी मितली पानी में डूबने लगे। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत तालाब में छलांग लगाकर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। बाद में क्रेन की मदद से तालाब में डूबी वैगनआर कार को बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...