लखीमपुरखीरी, मई 21 -- लखीमपुर। सरकारी कामकाज निपटाकर ईसानगर थाना वापस जा रहे सिपाहियों की कार एक तालाब में गिर गई। कार में 3 सिपाही सवार थे। जो बाल बाल बचे। घटना बुधवार आधी रात को खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर महरिया के पास हुई। ईसानगर थाना के कांस्टेबल पिंटू वर्मा व कांस्टेबल शुभम वाजपेई चालक नफीस अहमद के साथ काम से ईसानगर थाने से रवाना हुए। शासकीय कार्य का निपटारा कर वापसी के दौरान खमरिया थाना क्षेत्र में हाइवे पर महरिया के पास सड़क पर आ गए जानवर से बचने और बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार महरिया तालाब में घुस गई। यह भी पढ़ें- घोसी के सरहरा में अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, तीन मरे तालाब में कम पानी होने की वजह से हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीण और खमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने कार को बाह...