सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खूंटीटोली स्थित अंबाटोली स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित एक तालाब में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना बुधवार के सुबह की है। मृतक की पहचान खूंटी टोली निवासी प्रफुल्ल हरि रूप में हुई है। बताया गया कि किसी कारणवश प्रफुल्ल हरि तालाब के पास गए थे। जहां असंतुलित होकर वह पानी में गिर गए। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...