नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव में मंगलवार को एक युवक तालाब में कूद गया। पानी में डूबे युवक की देर रात तक तलाश जारी थी। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम इस काम में जुटी था। सेक्टर इकोटेक-3 थाना पुलिस के मुताबिक पलवल हरियाणा का रहने वाला 32 वर्षीय कैलाश सादुल्लापुर गांव में रहता था। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह मंगलवार को गांव के तालाब के किनारे पहुंचा और अपने कपड़े उतारकर पानी में कूद गया। सूचना पर पुलिस, फायर, गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम तालाब में युवक की तलाश कर रही है। देर रात तक भी युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...