प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। अमेठी इलाके से खरीदा पशु अचानक तालाब में चला गया तो व्यापारी उसे निकालने कूद गया। इससे पानी में डूबकर व्यापारी की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी रिजवान का 22 वर्षीय बेटा मोइयान चार माह से पशु खरीदने-बेचने का काम करता था। वह बुधवार शाम अमेठी के भादर ढेमा गांव गया था। वहां पशु खरीदने के बाद उसे लेकर आ रहा था। अचानक पशु एक तालाब में चला गया। उसे पकड़ने के लिए मोइयान भी तालाब में कूद गया। इस दौरान वह पानी में डूब गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि साथ मौजूद लोग दूसरी जगह दिखाने की बात कहकर शव लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...