मऊ, जनवरी 10 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवरिया खुर्द और बरसवां गांव के सिवान स्थित तालाब में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराते देखा, जिसके बाद सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने आगे की विधिक कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने अथवा मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.