बरेली, जनवरी 29 -- भुता। थाना क्षेत्र के गांव बेवल बसंतपुर में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया। जिसकी पहचान मृतक ओम प्रकाश निवासी बेवल बरकतपुर के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी है। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बुधवार रात को तालाब के पास शराब पीते हुए देखा था। सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। परिवार जनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...