बहराइच, जनवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। बख्शीपुरा इलाके के तालाब में शनिवार शाम एक व्यक्ति का अधसड़ा शव उतराता मिला है। शव गलकर ढांचा रह गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव की पहचान नहीं हो पाई है। फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। दरगाह थाने के बख्शीपुरा के मजरे महाराजगंज स्थित श्याम बिहारी कालोनी के पीछे स्थित तालाब में शनिवार शाम एक अधसड़ा शव उतराता मिला। उसके पेट के हिस्से का मांस गल चुका था। पीठ के हिस्से का मांस बचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भयंकर दुर्गंध के भभके के बीच शव निकलवाया। पहचान के प्रयास विफल हो गए। फोरेंसिक टीम ने भी तहकीकात की। पहचान न हो पाने पर शव को कब्जे में लेकर मार्च्युरी में रखवाया गया है। एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमा...