तालाब फटने से 100 एकड़ फसल बर्बाद
झांसी, अगस्त 29 -- झांसी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम कुटौरा में तालाब फटने से खेतों में पानी भर गया। करीब 100 एकड़ में खड़ी किसानों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। टहरौली तहसील और गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमपुरा सानी के ग्राम कुटौरा में लगातार हुई जोरदार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। बारिश के चलते विक्रमपुरा सानी का तालाब फट गया, जिससे तालाब का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के खेतों में पहुंच गया। देखते ही देखते करीब 100 एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई। खेतों में खड़ी किसानों की उड़द, मूंग, मूंगफली और तिल्ली की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि लंबे समय की मेहनत से तैयार फसल पानी भरने के बाद खराब हो गई और कई जगह फस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.