श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भीषण गर्मी और लू ने लोगों के जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल हैं। दोपहर में लू ने मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। गर्मी के कारण तालाब पोखरे सूख गए हैं और राप्ती नदी भी नाले जैसा दिख रही है। वहीं जलस्तर घटने से नलों से भी पानी निकलना कम हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। सुबह से ही आसमान से चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है जबकि दोपहर होते-होते कस्बों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जिस कस्बे और बाजार में चहल पहल और भारी संख्या में भीड़ रहती थी वह बाजार एक दम सूना रहा। दोपहर में गर्म हवाएं (लू) के चलते वातावरण में अत्यधिक तपिस महसूस की गई। तेज और झुलसाने वाली हवा का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वा...