गया, अप्रैल 9 -- जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और पोखरों का व्यापक सर्वे कराया जाए। इसके तहत पहले से चिन्हित जलस्रोतों की पुनः समीक्षा की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने तालाब उपयोगी स्थिति में हैं और किन पर अतिक्रमण या जल संकट का असर पड़ा है। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों और मछुआरों को पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है, जिससे नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इसके अलावा नए तालाबों के निर्माण पर 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है।मत्स्य पालन को आसान बनाने के ...