मेरठ, जून 19 -- कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर पालिका अध्यक्षा सख्त दिखाई दी है। उन्होंने ईओ को पत्र जारी कर इस मामले में सख्ती दिखाने और अवैध निर्माण पाए जाने पर उसे रुकवाने और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। पालिका अध्यक्षा सबीला अंसारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार कालंद चुंगी स्थित खसरा संख्या 1877 राजस्व अभिलेखों एवं नगर पालिका के अभिलेखों में तालाब की भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। यह भी पढ़ें- तालाब की जमीन पर मदरसा, नए निर्माण पर लेखपाल ने लगाई रोक जिसके बाद पालिका स्तर से पूर्व में भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रव...