हापुड़, मार्च 25 -- क्षेत्र के गांव सेहल में तालाब पर हुए अवैध कब्जे को उच्च अधिकारियों के आदेश पर हटवाए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कब्जाधारियों ने टीम का विरोध किया, लेकिन टीम द्वारा तालाब से कब्जें को हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम सेहल में स्थित तालाब से पुलिस बल की उपस्थिति में राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। राजस्व टीम में क्षेत्रीय लेखपाल नीतीश त्यागी, लेखपाल बोबिल सिरोही तथा लेखपाल सुमित कुमार के साथ साथ बहादुरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम द्वारा बताया कि गांव के रहने वाले राजाराम, हरी सिंह द्वारा तालाब पर लंबे समय से अतिक्रमण किया हुआ था। इन पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्यवाही पूर्व तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर द्वारा की गई थी। अभी तक भी इन लोगों द्वारा अतिक्...