भदोही, जनवरी 7 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र के कौड़र गांव में मंगलवार को मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान तालाब की जमीन पर बने मकान को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। गांव के लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने गत वर्षों में गांव के तालाब की जमीन पर पक्का निर्माण कर लिया था। गत वर्ष उसके पड़ोसी जिसकी जमीन तालाब के पास थी। कुछ सामान तालाब पर रख दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। भूमिधर ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त से किया। उनके आदेश पर मंगलवार को जेसीबी लगाकर तालाब पर बने मकान को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के कारण संबंधित में अफरा-तफरी का आलम रहा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक एवं सुरियावां थाने के जवान मौजूद रहे। बता दें कि प्र...