मेरठ, जून 20 -- सरधना में कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को तहसील में घंटों हंगामा कटा। सुनवाई न होने पर भाकियू क्रांतिकारी गुट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। घंटों चले हंगामे के बाद एसडीएम ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की और पैमाइश के लिए एक टीम को मौके पर भेजा, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। बता दें कि कालंद चुंगी स्थित खसरा संख्या 1877 के राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से शिकायतें की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर आक्रोश बढ़ गया। शनिवार को समाधान दिवस में भाकियू (क्रांतिकारी) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ...