मुरादाबाद, जून 23 -- मंडी समिति में आढ़तियों ने बैठक कर निर्माण की जाने वाली दुकानों के स्थान का विरोध किया। वक्ताओं ने बताया कि मंडी समिति में 38 दुकानें बननी हैं। इसका बजट स्वीकृत है और ड्राइंग तथा ठेकेदार भी तय हो गए हैं। इनमें से दस दुकानें फल मंडी को और 28 दुकानें सब्जी मंडी के व्यापारियों को मिलनी हैं। मगर यह 28 दुकानें तालाब के स्थान पर बनाना प्रस्तावित है। इसका आढ़ती विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि तालाब पर दुकानें बनने से मंडी का स्वरूप बदल जाएगा। बैठक में राकेश सैनी, बिट्टू, हरपाल सैनी, देवेंद्र सैनी, विनोद सैनी, लोकेश सैनी, शशि आदि आढ़ति शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...