कन्नौज, मई 10 -- तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा सखौली के मजरा बहादुरपुर में स्थित एक तालाब पर मिट्टी डालकर अबैध कब्जा से नाराज हरिहरपुर गांव की महिलाओं ने रविवार को तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम खत्म करा दिया। इस दौरान तिर्वा कन्नौज मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। तहसील से करीब 20 मीटर दूरी पर स्थित लोहापीटा समाज की बस्ती के पास एक तालाब बना हुआ है। जिसमें बारिश का पानी भरा रहता है। इस तालाब के निकट कस्बे की रहने वाली एक महिला की कुछ जमीन पड़ी हुई है। आरोप है कि शनिवार की रात महिला अपने पुत्रों और कुछ अन्य लोगों के साथ तालाब पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.