सहारनपुर, जनवरी 2 -- सड़क दूधली में कुम्हारमंडी के पास तालाब पर किए जा रहे कब्जे के विरोध में क्षेत्रीय महिलाएं विरोध में उतर आई। उन्होंने कब्जाई गई जगह पर धरना दिया। उनका कहना है कि तालाब की जमीन उनके पुरखों की है जिस पर कुछ दबंग लोग कब्जा कर रहे हैं। महिलाओं के बीच भाजपा नेता कोमल गुर्जर भी पहुंची। थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली में देहरादून रोड के किनारे कुम्हारमंडी है। यहां के निवासियों का कहना है कि कुछ भूमाफिया किस्म के लोग तालाब पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने लोहे का स्ट्रक्चर खड़ा कर गेट लगा दिया था। जब उन्होंने गेट हटाया तो पुलिस ने महिलाओं के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उनका कहना है दबंगों ने तालाब में मिट्टी का भराव भी कर दिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय महिलाएं तालाब की जगह में धरना देकर बैठ गई। उनका कहना था कि यह जमीन उनके प...