मेरठ, मई 4 -- तहसील सरधना प्रशासन ने दादरी गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में 25 ग्रामीणों के खिलाफ थाना दौराला पर मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस ने मटौर हल्का लेखपाल द्वारा ग्रामीणों पर न्यायालय और प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर कब्जा नहीं हटाया का आरोप लगाया। सरधना तहसील लेखपाल राकेश कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि दादरी गांव में तालाब की सार्वजनिक संपत्ति है। उक्त भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया। कब्जे से मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण दिल्ली में भी सुनवाई हुई थी, जिसके बाद न्यायालय ने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार सरधना द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की गई थी और जिलाधिकारी मेरठ द्वारा भी आदेशों की पुष्टि की गई थी।...