फतेहपुर, अप्रैल 12 -- खागा। तालाब पट्टा आवंटन में बिचौलियों द्वारा जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी और अपमानित करने के आरोप में तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित विशेन्द्र कुमार पुत्र राम अवतार निवासी बरहा गढ़ा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने तालाब का पट्टा दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बीते साल मत्स्य पालन के लिए तहसील में आवेदन के बाद गुड्डू निषाद ने फोन कर एक लाख रुपये की घूस मांगी और कहा कि यह रकम उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। शिकायत में कहा गया है कि अगले दिन तहसील के पास कार में बैठाकर शंकर निषाद और गुड्डू निषाद निवासी असहट किशनपुर और संतोष निषाद निवासी टिकुरा किशनपुर ने सामूहिक रूप से रिश्वत की मांग दोहराई तथा रकम न देने पर पट्टा किस...