फतेहपुर, मई 16 -- बकेवर। सरकारी संपत्ति में अवैध कब्जा को मुक्त कराने नकेल कसने में अफसरों का दावा फेल नजर आ रहा है। तालाब रकबा में अवैध कब्जा से जलनिकासी पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मार्ग जलमग्न रहता है सबसे बड़ी बात मंदिर तक भक्त नहीं पहुंच पाते। अफसरों तक ढेरों शिकायत की गई लेकिन निवारण तो दूर जांच तक नहीं कराई जा सकी। क्षेत्र के बिसरौली मजरे भैंसौली में दबंगों द्वारा सरकारी तालाब पर अवैध रूप से पक्के मकान खड़े करा दिए। हाल यह है कि पिछले कई वर्षों से गांव में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो गई है। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर जाने वाले परिक्रमा मार्ग में घुटनों तक गंदा पानी भरा रहता है। इस बदबूदार और दूषित पानी से मजबूरन निकलने को विवश होते है। आवागमन के साथ ही में मंदिर में पूजा-पाठ करने और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्ध...