भदोही, जून 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित ज्ञानसरोवर तालाब तट पर 40 लाख की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। शासन को पूर्व को पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। सुंदरीकरण कार्य को करीब 40 लाख रुपया स्वीकृत हो गया है। अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तालाब तट पर बैंच, टीनशेड, पेंटिंग, सीढ़ियों की मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही सौंदर्यीकरण का कार्य शूरू होगा। ईओ धर्मराज ने बताया कि सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ मंदिर पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देवादिधेव महादेव के दर्शन को आते हैं। यह भी पढ़ें- हरिपदी गंगा किनारे सौंदर्यीकरण को पहली किश्त 7.55 करोड़ मिली सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या हजार के करीब पहुंच जाती है। दर्शन पूजन करने...