बोकारो, मई 25 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मधुकरपुर अड़बंधा तालाब का रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी सह पूर्व विधायक बबिता देवी ने तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने लघु सिंचाई विभाग की योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि तालाबों का जीर्णोद्धार होने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों को फसल की सिंचाई में सुविधा होगी। साथ ही किसानों को मछली पालन कर जीविकोपार्जन करने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- भीतिया बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा- विधायक मनोज यादव ता...